धमतरी

मानसरोवर साहित्य अकादमी का वार्षिक महोत्सव व सम्मान समारोह 29 को
20-May-2024 2:47 PM
मानसरोवर साहित्य अकादमी का वार्षिक महोत्सव व सम्मान समारोह 29 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 मई।
साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ इकाई के तत्वावधान में वार्षिक महोत्सव सम्मान समारोह एवं काव्यगोष्ठी का कार्यक्रम सिविल लाइंस वृंदावन हाल रायपुर में 29 मई को समय 10 बजे से 5 बजे तक रखा गया है।

कार्यक्रम मुख्य अतिथि होंगे आ. डॉ. मन्नूलाल देवदास कोपरा (राजिम) वाले होंगे, जो राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त है और कौशल्या इनोवेशन फाउंडेशन के संस्थापक हैं।
विशिष्ट अतिथि  कुलेश्वर साहू हरि गातापर (मार्गदर्शक मानसरोवर साहित्य अकादमी इकाई छत्तीसगढ़), रामेश्वर शर्मा  (वरिष्ठ साहित्यकार एवं गीतकार),चेतन भारती  रायपुर (वरिष्ठ साहित्यकार), राजेश पराते रायपुर (अध्यक्ष वक्तमंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता), संस्थापक मानसिंह सुथार, संयोजक लता शर्मा, निर्देशक चोपेश्वर साहू। उक्त जानकारी कवि कुलदीप सिन्हा दीप ने दी है।
 


अन्य पोस्ट