दुर्ग

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा दुर्ग
20-May-2024 3:07 PM
प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा दुर्ग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 मई। प्रदेश में दुर्ग सबसे ज्यादा गर्म रहा कल की तुलना में तापमान में 0.4 डिग्री वृद्धि होकर42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में दुर्ग के बाद बिलासपुर में अधिकतम तापमान 40.6, राजनांदगांव40.5 एवं रायपुर में 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा जिसके मुकाबले दुर्ग बहुत ज्यादा गर्म रहा दुर्ग में न्यूनतम तापमान में भी कल की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई। रविवार को 23.4 से बढक़र न्यूनतम तापमान भी 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लगातार तापमान में वृद्धि के चलते सुबह से झुलसाने वाली तेज धूप एवं गर्म हवा चलने लगी जिससे लोगों का हाल बेहाल है। दोपहर के समय सडक़ों में पहल - पहल भी कम हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तरी बिहार तक समुद्र तल से 0.9 किमी पर बनी है वहीं एक अन्य द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक समुद्र तल से 1.5 कि मी पर बनी हुई है साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य महाराष्ट्र और आसपास क्षेत्र में समुद्र तल से0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news