दुर्ग

कॉलोनी में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति
20-May-2024 3:57 PM
कॉलोनी में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति

भिलाई नगर, 20 मई। चौहान ग्रीनवेली जुनवानी कालोनाइजर द्वारा विकसित कालोनी है जहाँ जल आपूर्ति कालोनी प्रबंधन द्वारा किया जाता है। कॉलोनाइजर द्वारा ग्रीनवेली में निगम से पेयजल आपूर्ति के लिए कनेक्शन नहीं लिया गया है।

भिलाई निगम जोन आयुक्त जोन 1 नेहरूनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि चौहान ग्रीनवेली कालोनी जुनवानी में कालोनाइजर चौहान हाऊसिंग प्रा.लिमिटेड द्वारा मकान का निर्माण कर रहवासियों को विक्रय किया गया है। वर्तमान में उक्त कालोनी नगर पालिक निगम भिलाई को हस्तांतरित नहीं हुआ है। कालोनी में रहने वाले नागरिकों को मूलभूत सुविधा पानी, बिजली, साफ-सफाई, सडक़, सिवरेज की सुविधा उपलब्ध कराना कॉलोनाइजर की पूर्ण जिम्मेदारी है।कॉलोनाइजर द्वारा वर्तमान में चौहान ग्रीनवेली में पेय जल आपूर्ति हेतु नल संयोजन नगर निगम से नहीं लिया गया है।

कॉलोनाइजर द्वारा कॉलोनी के मकानों में सम्पवेल के पानी को पावर पम्प से सप्लाई किया जाता है। कॉलोनाइजर के माँग पर निगम द्वारा शुल्क लेकर टैंकर से कॉलोनी में जल प्रदाय किया जाता है। चौहान ग्रीनवेली कालोनी में पेयजल संकट की जानकारी निगम के अधिकारियों के संज्ञान में आने पर मौका निरीक्षण किया गया और मौके पर देखा कि  कालोनी में जलापूर्ति की व्यवस्था बाधित पाई गई नागरिकों की  मूलभूत सुविधा को ध्यान में रख कर निगम प्रशासन द्वारा तत्काल कॉलोनी में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news