राजनांदगांव

नि:शुल्क शीतल ठंडा जल अमृत प्याऊ घर का शुभारंभ
20-May-2024 3:58 PM
नि:शुल्क शीतल ठंडा जल अमृत प्याऊ घर का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 मई।
मोहन एकादशी के उपलक्ष्य में 19 मई को दोपहर करीब 12 बजे रेल्वे स्टेशन इंद्रलोक होटल के समीप सनातन धर्म सेवा परिवार द्वारा नि:शुल्क शीतल ठंडा जल अमृत प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम भगवान लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है। प्याऊ घर का शुभारंभ शारदा तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष संतोष पटाक, राकेश ठाकुर, सौरभ खण्डेलवाल, कमलेश ठक्कर, विमल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शिव वर्मा, प्रियंक सोनी, राजेश शर्मा के करकमलों द्वारा किया गया। इस दौरान सनातन धर्म महासभा के जिला संरक्षक शारदा तिवारी, जिला अध्यक्ष ममता सोनी, शहर अध्यक्ष अनुराधा अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सुषमा, ममता शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मौसमी शर्मा, रंजना शर्मा, ममता शर्मा, मधु अग्रवाल, शारदा शर्मा, आरती शर्मा, अभिलाषा ठाकुर, ममता अवस्थी, माया शर्मा, सुनीता त्रिवेदी, वंदना तिवारी, पुष्पा सोनी, साधना तिवारी, पलक शर्मा समेत अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी रोशनी रायचा ने दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news