रायपुर
![जगदलपुर 13, रायपुर 16 जून को आ सकता है मानसून जगदलपुर 13, रायपुर 16 जून को आ सकता है मानसून](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1716213853GLOGO.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मई। छत्तीसगढ़ के लिए राहत भरी खबर है कि मानसून समय पर आ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। सब कुछ सामान्य रहा, तो यह जगदलपुर 13 जून, रायपुर 16 और अंबिकापुर 21 जून तक पहुंचेगा।
निचले क्षोभमंडलीय स्तरों (3 किमी तक) में पश्चिमी हवाओं की प्रबलता बढ़ गई है और यह लगभग 20 समुद्री मील है। पिछले 24 घंटों के दौरान निकोबार द्वीप समूह में व्यापक वर्षा हुई है। उपरोक्त सभी संतुष्ट स्थितियों को ध्यान में रखते हुए, दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 19 मई, को मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।
इस बीच बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक डिप्रेशन तैयार हो रहा है। जो 24 मई तक तुफान में बदल सकता है। इससे छत्तीसगढ़ में बादल बदली बनी रहेगी।