बस्तर

बीजेपी की सरकार बनने से ही ओडिशा के विकास को नवगति मिलेगी- किरण देव
20-May-2024 9:55 PM
बीजेपी की सरकार बनने से ही ओडिशा के विकास को नवगति मिलेगी- किरण देव

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने संबलपुर में चुनावी अभियान में लिया हिस्सा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 20 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रविवार को ओडिशा के संबलपुर में चुनाव प्रचार में जुटे, यहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में मतदान का आह्वान किया।

उन्होंने इस दौरान कहा कि नवीन पटनायक के कारण ओडिशा का विकास पूरी तरह से थम सा गया है, अब प्रदेश की जनता के पास भाजपा का मजबूत विकल्प है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है, वहीं ओडिशा में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी रोक लगाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ओडिशा में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है, इस हालत के लिए यहां की बीजेडी की सरकार जिम्मेदार है, हम सबका संकल्प उत्तम ओडिशा का निर्माण करना है, जिसके लिये यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है, यहाँ 25 मई को मतदान होना है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news