राजनांदगांव

जिला व तहसील कार्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित
21-May-2024 3:53 PM
जिला व तहसील कार्यालयों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

राजनांदगांव, 21 मई। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार मानसून सत्र 2024 में प्राकृतिक आपदा, बाढ़, अतिवृष्टि की संभावित स्थिति को देखते बचाव एवं राहत व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिला स्तर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन स्थित (कलेक्टोरेट) कक्ष क्रमांक 11 में 1 जून 2024 से 15 अक्टूबर 2024 तक बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07744-220557 है एवं राहत आयुक्त कार्यालय मंत्रालय नवा रायपुर का दूरभाष क्रमांक 0771-2223471 फैक्स नंबर 0771-2223472 है।

इसके अतिरिक्त कार्यालयीन अविध में भू-अभिलेख शाखा में स्थापित दूरभाष क्रमांक 07744-227028 पर भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा जिला स्तर, तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना के साथ भौगोलिक स्थिति एवं प्रभारी अधिकारियों को भी नियुक्त की गई है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news