दन्तेवाड़ा

टिफिन बम समेत दो नक्सली गिरफ्तार
21-May-2024 10:06 PM
टिफिन बम समेत दो नक्सली गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 21 मई। दंतेवाड़ा में नक्सली उन्मूलन अभियान में संयुक्त पुलिस दलों को सोमवार को कामयाबी मिली। अरनपुर इलाके से तलाशी अभियान के दौरान दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।

ज्ञात हो कि नीलावाया से पोटाली की ओर पुलिस के जवान तलाशी अभियान में रवाना हुए थे। इस दौरान पोटाली की ओर से दो संदिग्ध व्यक्ति आ रहे थे। जो पुलिस दल को देखकर भागने की फिराक में थे। पुलिस के जवानों ने संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की। उन्हें अपने कब्जे में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने नक्सली संगठन का सदस्य होना स्वीकार किया।

इनमें पोरदेम जन मिलिशिया सदस्य गट्टूम उर्फ हूंगा सोडी शामिल है। उक्त नक्सली सुकमा जिला अंतर्गत गादीरास थाना क्षेत्र के पोरदेम गांव का निवासी है। इसी क्रम एक अन्य व्यक्ति की पहचान पोरदेम जन मिलिशिया सदस्य जोगा राम सोडी के रूप में हुई। गिरफ्तार नक्सली सुकमा जिला अंतर्गत गादीरास थाना क्षेत्र के पोरदेम गांव का निवासी है।

दोनों गिरफ्तार व्यक्ति नक्सली संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। पुलिस द्वारा दोनों गिरफ्तार नक्सलियों को जेल भेज दिया गया।

 इस सफलता में जिला आरक्षी बल दंतेवाड़ा, अरनपुर थाना बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 111वीं वाहिनी - जी कंपनी और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पोटाली कैंप की ए कंपनी का सराहनीय योगदान शामिल था।

मिले विस्फोटक

पुलिस को गिरफ्तार नक्सलियों से विध्वंसक सामग्रियाँ हासिल हुई। इनमें एक टिफिन - बम 3 किलोग्राम, तीन डेटोनेटर, 15 मीटर इलेक्ट्रिक तार और पांच पटाखा बम और सेल शामिल है। उक्त सामग्रियों का उपयोग पुलिस को नुकसान पहुंचाने हेतु किए जाने की आशंका थी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news