दुर्ग
![कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति घायल कार की टक्कर से स्कूटी सवार दंपत्ति घायल](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1716370632LACK_BOX_Hadsa.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मई। तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कार चालक ने स्कूटी से जा रहे दंपति को टक्कर मार दी। इससे दोनों को चोटे आई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि सडक़ नंबर 5, पंचशील सेक्टर बोरसी निवासी निर्मला सिंह शासकीय माध्यमिक शाला चिचलगोंदी विकासखंड गुंडरदेही में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। प्रतिदिन की तरह उसके पति उसे जुपिटर वाहन से डॉक्टर सुदामा के घर के पास छोड़ते हैं जहां से वह किराए की चार पहिया वाहन से चिचलगोंदी जाती है। पीडि़ता के पति अपनी जुपिटर वाहन क्रमांक सीजी 07 बीके 1214 से उसे छोडऩे के लिए जा रहे थे कि सहयोग हॉस्पिटल के सामने खड़ी कार क्रमांक सीजी 07 बी टी 7848 के चालक ने अचानक अपनी कार को तेज गति से चालू कर उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे पति-पत्नी दोनों गिर कर घायल हो गए।
प्रार्थिया के पति के दोनों हाथ, पैर, घुटने में चोंटे आई, वहीं पीडि़ता को पर कमर, पीठ आदि में चोंटे आई। दोनों को तुरंत आरआर हॉस्पिटल ले जाया गया। इसके बाद पीडि़ता को ऑपरेशन की आवश्यकता होने पर उसे सुराज हॉस्पिटल नेहरू नगर ले जाकर भर्ती किया गया। ऑपरेशन होने के बाद पीडि़ता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।