दुर्ग

मजबूत, स्थिर, समावेशी व समृद्धशाली भारत के लिए मोदी सरकार जरूरी- ललित चंद्राकर
22-May-2024 3:31 PM
मजबूत, स्थिर, समावेशी व समृद्धशाली भारत के लिए मोदी सरकार जरूरी-  ललित चंद्राकर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मई।
झारखंड प्रवास के दौरान मंगलवार को दुमका लोकासभा क्षेत्र सारठ विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत में लोकसभा प्रत्याशी सीता सुरेन के पक्ष में करमाटांड मंडल बैठक लिया गया। 

पदाधिकारियों का मंडलवार मीटिंग लेकर चल रहे चुनाव प्रचार की स्थिति की समीक्षा की गई। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रचार अभियान के लिए अंतिम 10  दिन का समय  शेष है। इस समय का बेहरत उपयोग किया जाना चाहिए प्रचार प्रसार बंद होने के बाद पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सधी हुईं रणनीति और आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए घर -घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क करना है। 

उन्होंने कहा की केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार व सीता सुरेन को  सांसद बनाने के लिए हम सब को सधी हुई रणनीति के साथ आगे बढऩा है। घर घर जाकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मतदाता तक पहुंचना आवश्यक है मजबूत, स्थिर, समावेशी एवं समृद्धशाली भारत के लिए मोदी सरकार जरूरी। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं के मेहनत की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस तरह से पार्टी के कार्यकर्ता तपती धूप में पसीना बहा रहा है, उससे हम सभी ऐतिहासिक चुनाव परिणाम को लेकर आश्वस्त हैं। एक-एक कार्यकर्ता का मेहनत रंग लायेगा और 400 पार का जो संकल्प लिए है वो पूरा होगा .....
लक्ष्य अटल है, अटल ही रहेगा।
वोट कमल है, कमल ही रहेगा।।

इस अवसर पर सारठ विधान सभा क्षेत्र प्रभारी विपिन देव ने कहा, सुविधा, सुरक्षा और अवसर समान, आधी आबादी का पूरा सम्मान के मूलमंत्र के साथ काम कर रही है मोदी सरकार। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सारठ विधान सभा क्षेत्र प्रभारी विपिन देव संयोजक रविन्द्र नाथ तिवारी, महेन्द्र कुमार चोपड़ा, मोनू चौधरी, राहुल देवांगन शेखर भैया वकील सोरेन, राजीव महतो, विवेक महतो, हीरालाल राय, प्रेम सिंह, नुनूलाल पंडित, अजय मरांडी, अर्जुन मंडल, गौतम सिंह, विनोद रजक, सागर दास, अजय शर्मा, पिंटू दत्ता, टुनटुन मंगल सिंह, राजेन्द्र मंडल, मंजू मंडल, मित्तेश साह, प्रकाश महतो, जीतन मंडल, पुरेंदु मंडल व बड़ी संख्या में देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news