दुर्ग

दुर्ग में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा
22-May-2024 3:56 PM
दुर्ग में 44 डिग्री के करीब पहुंचा पारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 22 मई। पारा दुर्ग में 44 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सूर्य की प्रचंड किरणों धरती तपने लगी झुलसाने वाली तेज गर्मी लोगों बेचैन करने लगी। मंगलवार को भी दुर्ग प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव आदि की तुलना में सबसे ज्यादा गर्म रहा।

दुर्ग में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि सामान्य से 2 डिग्री अधिक है वहीं आज न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री था जोकि बढक़र 25.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजनांदगांव 42.3,बिलासपुर 41.2 एवं रायपुर में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री रहा जिसके मुकाबले दुर्ग बहुत ज्यादा गर्म रहा वहीं मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष वृद्धि की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका हरियाणा के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, गंगीय प बंगाल होते पूर्व बंगाला देश तक है। वहीं एक अन्य द्रोणिका प बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से लेकर रायलसीमा होते हुए उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई पर बनी हुई है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण तटीय आंध्र प्रदेश और आसपास क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से 0.9 किमी पर है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news