बलौदा बाजार

विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में मनाया गया शहादत दिवस
23-May-2024 2:44 PM
विधायक के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में मनाया गया शहादत दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 23 मई। कांग्रेस भवन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाया गया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक इंद्र साहू द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों का संस्मरण कर बताया कि उन्होंने अपने समय में बहुत ही कम उम्र में देश की बागडोर संभाल कर साहसिक फैसला लिए जिससे भारत देश विकसित देश की ओर अग्रसर हुआ। कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में सदैव राजीव गांधी को याद किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं के लिए 33 फीसदी का आरक्षण लागू करवाया, पंचायती राज व्यवस्था राजीवजी की दूरगामी सोच की वजह से गांव की विकास और अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निगम मंडल के पूर्व सदस्य सतीश अग्रवाल, रोशन हबलानी आलोक मिश्रा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी राजकुमार शर्मा, शहर अध्यक्ष अरुण यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, वरिष्ठ कांग्रेस राधेश्याम शर्मा फग्गा भैया, किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भृगु, जिला सचिव गोपाल शर्मा, सभापति दीपक निर्मलकर,महामंत्री मुकेश साहू, सेवादल अध्यक्ष महेंद्र साहू, सत्यजीत शेन्दे, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन निषाद, उमाशंकर गुप्ता, रामेश्वर बांधे जिला सचिव लक्ष्मी पांडे, अंजली भारती एवं समस्त कांग्रेस जन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news