दुर्ग

मतदान के बाद अब शासकीय कर्मचारी फिर हो रहे लामबंद
24-May-2024 4:05 PM
मतदान के बाद अब शासकीय कर्मचारी फिर हो रहे लामबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 24 मई। लोकसभा चुनाव के मतदान पश्चात अब शासकीय कर्मचारी फिर लामबंद होने लगे है। राज्य कर्मचारी संघ ने बैठक कर कर्मचारियों की विभिन्न मांगो और समस्याओं से राज्य शासन को अवगत कराने और निराकरण की मांग का निर्णय लिया है। बैठक में 20 वर्ष की सेवा अवधि के बाद पूर्ण पेंशन सहित अनेक मुद्दा उठा।

बैठक में संघ प्रदेश पदाधिकारी सहित समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक समस्त जिला अध्यक्ष जिला सचिव एवं जिला कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे। इसमें मुख्य रूप से 20 वर्ष की सेवा अवधि के बाद पूर्ण पेंशन, व्याख्याता पदोन्नति आदेश, कार्यभारित कर्मचारियों की मृत्यु के बाद अनुकंपा नियुक्ति सहित दर्जनों मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ लंबबंद हो गया है।

बैठक में मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ अखिल भारतीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरोत्तम घृतलहरें, राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक, दुर्ग जिला अध्यक्ष शशि भूषण शर्मा, दुर्ग जिला सचिव प्रमोद श्रीवास्तव, दुर्ग जिला कोषाध्यक्ष रत्नेश सिंह भदोरिया, दुर्ग जिला सह सचिव स्वदेश गुप्ता एवं दुर्ग जिला मीडिया प्रभारी विजय कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news