दन्तेवाड़ा

तीन नक्सलियों ने किया समर्पण
25-May-2024 11:05 PM
तीन नक्सलियों ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा,  25 मई। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये अंतर्गत पुलिस को शुक्रवार को कामयाबी मिली। पुलिस उप महा निरीक्षक कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा नक्सलियों से नक्सली संगठन छोडऩे की अपील की जा रही है। जिससे वे मुख्य धारा में जुड़ सके। इसके फलस्वरुप बड़ी संख्या में नक्सली संगठन के सदस्यों द्वारा आत्मसमर्पण किया जा रहा है।

इसी क्रम में नीलवाया पंचायत जनताना सरकार सदस्य हांदा मंडावी ने आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली नीलावाया गांव का निवासी है। इसी क्रम में नक्सली बुरगुम पंचायत मिलिशिया सदस्य शशि मडक़ाम ने आत्मसमर्पण किया। एक अन्य नक्सली बुरगुम पंचायत चेतन नाट्य मंडली सदस्य बंडी पोडियाम ने भी घर वापसी की। बंडी बुरगुम गांव का निवासी है। राज्य शासन द्वारा आत्म समर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के इंतजाम किए जा रहे हैं।


अन्य पोस्ट