बस्तर

माहवारी को लेकर बनाया गया वाट्सएप ग्रुप, युवतियों ने साझा किए अनुभव
29-May-2024 10:41 PM
माहवारी को लेकर बनाया गया वाट्सएप ग्रुप, युवतियों ने साझा किए अनुभव

जगदलपुर, 29 मई। प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान साक्षरता का ख्याल रखने के मकसद से हर साल संस्था चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा कई प्रकार की जागरूकता अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष मासिक धर्म स्वच्छता दिवस थीम 2024 का विषय “Period Friendly World”  के लिए किशोरी और महिलाएं आगे आए, माहवारी को न मानो परेशानी यह नारी शक्ति की निशानी के नाम से whatapp group बनाया गया।                                 

संस्था की निर्देशक रेखा पारेया का कहना है। आज के समय में सभी के हाथों में स्मार्टफोन है इसको ध्यान में रखते हुए यह सोचा गया कि डिजिटल साक्षरता के माध्यम से सभी को साक्षर किया जा सकता है। परंतु साक्षर कैसे किया जाए क्योंकि सभी का सोचने और समझने का स्तर अलग-अलग होगा। इसको ध्यान में रखते हुए माहवारी पर एक लिंक बनाया गया जिसमें माहवारी के से संबंधित चुनिंदा सवाल रखे गए। हमें बहुत आश्चर्य हुए। बहुत कम समय में 601 किशोरियों ने उसमें अपनी जानकारी साझा किया, जिनको हम जानते भी नहीं थे। इस तरह से Digital  Litrecy  की Journy आगे बढ़ी और आज digital litrecy के माध्यम से माहवारी से संबंधित हम सवालों जवाबो का आदान-प्रदान करते हैं। आज माहवारी दिवस में डिजिटल से जुड़े सभी किशोरियों और महिलाएं एक स्थान में जमा होकर U period friendly world को बड़े धूमधाम से नाचते गाते गर्व से कह रही हैं, मुझे गर्व है कि “I am proud to Bleeding”

 

हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी विश्व माहवारी दिवस के उपलक्ष में संस्था चेतना चाइल्ड एंड वूमेन वेलफेयर सोसाइटी बस्तर के द्वारा विश्व महावारी समारोह गडकलेवा जगदलपुर में रखा गया, जिसमें बस्तर के सातों ब्लॉक जगदलपुर, बकावंड, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, तोकापाल, बस्तानार और दरभा से लगभग 300 से ज्यादा किशोरियों ने भाग लिया जिसमे महावारी के उपर खेल खेल में सीखना और महावारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस विभाग से डीएसपी गीतिका साहू, सखी वन स्टॉप सेंटर से श्रद्धा, सुषमा पियर फेलो से दीपा रानी उपस्थिति रहे। सभी अतिथि के द्वारा अपना अपना  पहला महावारी का अनुभव सभी किशोरियों के सामने रखा उसके पश्चात महावारी से संबंधित मूवी दिखाया गया और सभी किशोरियों को जो महावारी के उपर प्रश्न था तो किशोरियों ने अपना अपना प्रश्न को रखा और अतिथि के द्वारा उनके प्रश्न के जवाब बताया गया और उसके पश्चात एक प्रश्न उत्तर का खेल रखा गया साथ ही एक फ्लेक्स बनाया गया जिसमें महावारी पीरियड के बारे में सोचते ही आपके मन में क्या ख्याल आता है? डर, खुशी, गुस्सा, शर्म, घृणा, दर्द, गर्व जिसमे उपस्थित सभी ने अपना ख्याल लिखकर बताया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news