बालोद

250 से भी अधिक घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ
30-May-2024 6:14 PM
250 से भी अधिक घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्ली राजहरा, 30 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार दल्ली राजहरा के माध्यम से 250 से अधिक घरों में गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना संपन्न हुआ।

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन पर विश्व कल्याण हेतु पूरे विश्व में इस वर्ष समस्त विश्व में एक साथ एक समय घर-घर में गायत्री हवन जिसमें गायत्री मंत्र की 24 और महामृत्युंजय मंत्र की पांच आहुति देनी है। यह कार्यक्रम विश्व के अनेक देशों में 25 लाख घरों में गायत्री यज्ञ द्वारा संपन्न कराया गया। इस वर्ष 23 मई गुरुवार से चार दिवसीय गृहे- गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का कार्यक्रम सुबह 9 से 12 बजे तक रखा गया था।

गायत्री यज्ञ हवन विधि  मंत्रों के माध्यम से संपन्न हुआ। दल्ली राजहरा क्षेत्र को इन ब्लॉकों में बांटा गया था, जिसमें दल्ली राजहरा ब्लॉक, कुसुमकसा चिपरा ब्लॉक एवं डौंडी ब्लॉक गायत्री परिवार के  कार्यकर्ताओं ने मिलकर गृहे-गृहे यज्ञ को संपन्न कराया।

 हीरालाल पवार ने बताया कि उन्होंने स्वयं 17 घरों में गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना करवाया है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news