दन्तेवाड़ा

महिला पुलिस आशा को अहिल्याबाई होलकर सम्मान
04-Jun-2024 3:56 PM
महिला पुलिस आशा को अहिल्याबाई होलकर सम्मान

दंतेवाड़ा, 4 जून। दंतेवाड़ा पुलिस की सहायक उप निरीक्षक आशा सिंह को रायपुर स्थित मैट्स विश्वविद्यालय में अहिल्याबाई होलकर सम्मान से नवाजा गया। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि कौशल्या देवी साय द्वारा आशा सिंह को पुरस्कार प्रदान किया गया।

 इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया।

 उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न साप्ताहिक बाजारों और शैक्षणिक संस्थानों में महिला शक्ति के अधिकारों के विषय में प्रचार - प्रसार हेतु कार्यक्रम चलाया जाता है। इसके फलस्वरूप महिलाओं जागरूकता में बढ़ोतरी हुई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news