रायगढ़

प्रचार-प्रसार के लिये मिले थ मात्र 20 दिन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 5 जून। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2 लाख से अधिक वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह को चुनाव हराकर नया रिकार्ड बना लिया है। कल मतगणना स्थल में लगातार भाजपा को मिल रही बढ़ते को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह मतगणना स्थल से वापस लौट गई है। इस दौरान उन्होंने जाते समय मीडिया से चर्चा करते हुए मतदाताओं को सहयोग के लिये धन्यवाद दिया है।
कांग्रेस प्रत्याशी मेनका देवी सिंह ने कहा कि जीत के लिये उन्होंने काफी मेहनत की थी। हालांकि कुछ कमी की वजह से नतीजा उनके पक्ष में नहीं रहा। मेनका देवी सिंह ने कहा कि भाजपा को प्रचार-प्रसार करने के लिये काफी ज्यादा समय मिला था और उन्हें महज 20 दिनों का समय मिला था। इसके बावजूद समस्त कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत भी की। साथ ही उनका सीधा मुकाबला सीएम से था। उन्होंने कहा कि थोड़ा समय कम मिल गया नहीं तो परिणाम और बेहतर हो सकते थे।