दन्तेवाड़ा

शैक्षणिक संस्थानों में पौधारोपण
05-Jun-2024 10:16 PM
शैक्षणिक संस्थानों में पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 5 जून। जिला प्रशासन द्वारा विश्व पर्यावरण पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण अभियान संचालित किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन किया जा सके।

 विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के 17 पोटाकेबिन, 13 पोटाकेबिन हाई स्कूल छात्रावास, 5 केजीबीवी, नन्हे परिंदे पातररास, आस्था विद्यालय मंदिर जावंगा, छू लो आसमान, सक्षम सहित अन्य आश्रम छात्रावासों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सघन वृक्षारोपण किया गया।

 ज्ञात हो कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी द्वारा जिले के सभी पोटा केबिन, केजीबीवी आश्रम, छात्रावासों में पौधरोपण के निर्देश दिये गये थे।

 जिला शिक्षा अधिकारी एस के अम्बस्त ने कहा कि आज हम जो पौध रोपण कर रहे है वो हमें आने वाले कल में फल, छाया देगा एवे आज जो हम भीषण गर्मी की मार झेल रहे उससे राहत देगा। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम सभी को आगे आकर पौधे लगाना चाहिए। व्यापक पौधरोपण के माध्यम से ही पर्यावरण की रक्षा की जा सकती है। इसके अलावा आज कार्यालय नगर पंचायत गीदम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड क्र 14 में स्थित गौठान में नगर पंचायत के कर्मचारियों के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के तहत नगर पंचायत कर्मचारियों ने सीताफल, नीम, आम, आँवला, नींबू के 50 पौधा रोपित किया।

इस दौरान मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री बी पी ध्रुव ने बताया कि बढ़ते गर्मी देखते हुए पौधा रोपण करना बहुत ही आवश्यक है, जिससे गर्म ताप को कम किया जा सकता है और पेड़ पौधे हमारे जीवन में अधिक से अधिक कार्य में काम आते है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि घरों के आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाए।

 इस अवसर पर मुख्य नगर पंचायत अधिकारी  बी पी ध्रुव ,उपअभियंता मुकेश कुमार कोर्राम, सहायक ग्रेड 3 अंकित जैन, मिशन मैनेजर संजू निर्मलकर, राम लखन पटेल, रतन यादव एवं समस्त नगर पंचायत गीदम एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा उक्त स्थल में पौधारोपण किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ली गई।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news