धमतरी
मोदीजी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करेंगे - मनोहर
07-Jun-2024 8:32 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 7 जून। बेलर भाजपा मंडल के महामंत्री मनोहर मानिकपुरी ने एनडीए गठबंधन की जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के 10 साल की दमदार नीतियों और सबका साथ सबका विकास और सबका प्रयास के ध्येय के साथ भाजपा चुनाव जीत कर आई है। देश में फिर एक बार भाजपा एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाएगी। मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार करेंगे। मानिकपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में प्रदेश से भाजपा के 10 सांसद चुनाव जीत कर आए हैं। प्रदेश में मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर मुहर लगी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे