दन्तेवाड़ा
पति की दीर्घायु के लिए रखा वट सावित्री व्रत
07-Jun-2024 10:22 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 7 जून। पति की दीर्घायु की कामना को लेकर गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। वट सावित्री व्रत को लेकर बचेली नगर में उत्साह का माहौल देखा गया।
महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा की। जल से वट वृक्ष को सींचकर तने के चारों ओर कच्चा धागा लपेटते बारह बार परिक्रमा की गई। फल-फूल चढ़ाकर सुख समृद्धि व पति की लंबी आयु के लिए कामना की। इसके बाद सत्यवान सावित्री की कथा सुनाई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे