दन्तेवाड़ा

मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, शिनाख्त, 5 पर था लाखों का ईनाम
08-Jun-2024 10:05 PM
मुठभेड़, 6 नक्सली ढेर, शिनाख्त, 5 पर था लाखों का ईनाम

दंतेवाड़ा, 8 जून। पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान नारायणपुर जिले के अति संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस ने  छह नक्सलियों को ढेर दिया। इस दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्रियां बरामद की गई।

इस संबंध में आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी., डीआईजी दंतेवाड़ा  कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय और पुलिस अधीक्षक शलभ सिंहा द्वारा त्रिवेणी परिसर में प्रेसवार्ता में मुठभेड़ का विवरण दिया गया।

पुलिस अफसर ने बताया कि मृतक नक्सलियों में हार्डकोर नक्सली लीडर शामिल है। इनमें कंपनी 6 स्नाइपर टीम कमांडर/ प्लाटून,2 क्षेत्र ए कमांडर मेसिया मंडावी, उम्र 32 वर्ष प्रमुख रूप से शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली लीडर पर 8 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। उक्त नक्सली सुकमा जिला अंतर्गत किस्राटाम थाना क्षेत्र के मरर्का गुडेम का निवासी था।

इसी कड़ी में प्लाटून - 6 डिप्टी कमांडर रमेश कोर्राम, उम्र 29 वर्ष को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली बस्तर जिला अंतर्गत मारडूम थाना के तोयर गांव का निवासी था। राज्य शासन द्वारा इस नक्सली पर 8 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। आमदई एरिया कमेटी अंतर्गत प्लाटून सदस्य सन्नी उर्फ सुंदरी को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली लीडर नारायणपुर जिला अंतर्गत वट्टेकाल की निवासी थी। राज्य शासन द्वारा इस केडर के नक्सली पर 8 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी क्रम में प्लाटून - 6 सदस्या सजंती पोयाम को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली लीडर नारायणपुर जिला अंतर्गत वट्टेकाल की निवासी थी। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली लीडर पर  8 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसी क्रम में बयानात एरिया कमेटी मेंबर जयलाल सलाम को भी मार गिराया गया। यह नक्सली नारायणपुर जिला अंतर्गत फरसगांव का निवासी था।

 राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली पर 5 लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। एक अन्य नक्सली लीडर आदेरबेड़ा आरपीसी - चेतना नाट्य मंडली कमांडर, जननी, उम्र 28 वर्ष को भी मार गिराया गया। उक्त नक्सली लीडर नारायणपुर जिला अंतर्गत ओरछा थाने के आदेरबेड़ा की निवासी थी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news