धमतरी

भाजपा मंडल मगरलोड में कार्यकर्ताओं का सम्मान
10-Jun-2024 3:59 PM
भाजपा मंडल मगरलोड में कार्यकर्ताओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 10 जून। लोकसभा चुनाव में कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की जीत में मगरलोड मंडल में आने वाला 75 बूथ का अहम योगदान रहा। पहली बार मगरलोड मंडल में भाजपा की जीत हुई है। भाजपा मंडल मंगरलोड द्वारा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं विजय सम्मान समारोह ग्राम परसवानी में टी आर कंवर के निवास पर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम, वरिष्ठ भाजपा नेता जिला भाजपा के मंत्री, मंगरलोड मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु, टी आर कंवर,मंडल सह प्रभारी भीखम सेन, शत्रुघ्न साहू, एवन साहू, रामायण सिन्हा, उपस्थित रहे।

इस बार की चुनाव में मगरलोड मंडल से टोटल 48499 वोट पड़ा और जिसमें भोजराज नाग को 24873 कांग्रेस प्रतिद्वंदी बिरेश ठाकुर को 21463 वोट मिले इस प्रकार से भाजपा 3410 से आगे रहा। लड़ेर बूथ में टोटल वोट 659 वोट में से भाजपा 573 को वोट मिले और पूरे मंडल में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत से आगे रहे दूसरे नम्बर में नारधा और तीसरे नं. में परसाबुड़ा बूथ में भाजपा को ज्यादा वोट प्राप्त हुआ।

मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने चुनाव के पहले घोषणा किया था कि जो बूथ सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत से विजयी होने वाले बूथ अध्यक्ष को 5501 रू पुरस्कार देने का वादा किया था। जिसे लड़ेर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर निषाद को प्राप्त हुआ।

विजयी सम्मान समारोह में भाजपा मंडल मगरलोड के मंडल अध्यक्ष महामंत्री मंत्री महिला मोर्चा युवा मोर्चा सहित सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं को प्रशस्तिपत्र गमछा नारियल भेंट एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम विशिष्ट अतिथि मगरलोड प्रभारी राजेंद्र गोलछा मंडल अध्यक्ष विजय यदु जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा टी आर कँवर रिटायर डीएसपी पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुहन साहू महामंत्री रामायण सिन्हा, एवण साहू नरेश अग्रवाल हिरंजय साहू भवानी यादव मिलन नेताम युवा मोर्चा अध्यक्ष बसंत साहू उपाध्यक्ष मुरली सिन्हा महामंत्री घनश्याम साहू टिकेश्वर साहू महिला मोर्चा उर्वशी साहू झमित सिन्हा कविता यादव गैंदा बाई ध्रुव पदमनी साहू सहित बूथ अध्यक्ष प्रभारी नगर पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news