सरगुजा

मुंबई में 22वीं अंतरराष्ट्रीय जीत कुन-डू में सरगुजा के चार खिलाडिय़ों को गोल्ड
12-Jun-2024 9:13 PM
मुंबई में 22वीं अंतरराष्ट्रीय जीत कुन-डू में सरगुजा के चार खिलाडिय़ों को गोल्ड

साक्षी साहू ने इस बार भी लहराया जीत का परचम

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

अम्बिकापुर,12 जून। मुंबई में 22वीं अंतरराष्ट्रीय जीत कुन-डू चैंपियनशिप में सरगुजा से शामिल 7 खिलाडिय़ों में से चार खिलाडिय़ों ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। इसके अलावा दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल खिलाडिय़ों ने हासिल किया। 

 इस बार भी सरगुजा की साक्षी साहू ने इस अंतरराष्ट्रीय गेम में जीत का परचम लहराते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया। साक्षी साहू ने पहले भी कई गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स जीत कुन-डू एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य टीम के चयनित 9 सदस्यीय टीम 8 एवं 9 जून को मुंबई में 22वीं अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स जीत कुन-डू चैंपियनशिप में शामिल हुए थे। सरगुजा से अनुज बेक, मो. तौकीर रजा, साक्षी साहू,आराधना मुंडा, अनुष्का सिंह, नताशा राव, तन्मय प्रधान (7 वर्ष के नीचे) व टीम कोच अनिल बर्नवाल, टीम मैनेजर जीवनत्ती प्रधान व महिला कोच साक्षी साहू की टीम के साथ इस स्पर्धा में भारत,नेपाल, श्रीलंका,भूटान, मलेशिया और बांग्लादेश के करीब 500 खिलाड़ी भाग लिए थे।

मो तौकीर रजा, साक्षी साहू, अनुष्का सिंह, नताशा राव ने प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। तन्मय और अनुज बेक सिल्वर व आराधना मुंडा ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर लौटे खिलाडिय़ों का रेलवे स्टेशन में ही जोरदार स्वागत किया गया।

खिलाडिय़ों की सफलता को लेकर राज्य स्पोर्ट्स जीत कुन-डू  के अध्यक्ष अनिल बर्नवाल, सचिव बिगना मुंडा, सह सचिव पप्पू साहू, एवं अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news