बलौदा बाजार

कांग्रेसियों ने विद्याचरण की पुण्यतिथि पर नमन किया
13-Jun-2024 3:43 PM
कांग्रेसियों ने विद्याचरण की पुण्यतिथि पर नमन किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 13 जून। कांग्रेस भवन में पूर्व के केंद्रीय मंत्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व विद्याचरण शुक्ला की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में मनाया गया जिसमें शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण यादव ने विद्या भैया को याद कर अपने पारिवारिक संबंधों को एवं पार्टी के प्रति लगन निष्ठा के बारे में बताया एवम् पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपने संबोधन में पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्या भैया को याद कर उनके द्वारा गए विकास कार्य एवं कार्यकर्ताओं की प्रति सम्मान की भावना को ध्यान रखते हुए पार्टी की मजबूती के लिए जो कार्य किया गया है, वहां सदैव हमारे यादों में रहेंगे।

उक्त कार्यक्रम को पूर्व निगम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा सेवादल जिला अध्यक्ष संतोष यादव ने विद्या भैया को याद कर पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए उक्त कार्यक्रम में उपस्थित शहर अध्यक्ष अरुण यादव पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ईश्वर सिंह ठाकुर पूर्व निगम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा, जिला अध्यक्ष संतोष यादव, युवा कांग्रेस मोहन निषाद, जिला सचिव लक्ष्मी पांडे ब्लॉक, महामंत्री मुकेश साहू युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कुर्रे पार्षद रोहित साहू सेवादल महेंद्र साहू, गुड्डा मानिकपुरी, पार्षद शैलेंद्र अहिवर जिला सचिव नवीन बॉक्स पूरन सिंह चौहान जिला सचिव राजा तिवारी, अजय यादव गिरिराज चावड़ा ईश्वर सेन सोशल मीडिया प्रभारी समस्त कांग्रेस जन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news