दन्तेवाड़ा

पूर्व जनपद सदस्य की हत्या में शामिल नक्सली बंदी
13-Jun-2024 9:33 PM
पूर्व जनपद सदस्य की हत्या में शामिल नक्सली बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 13 जून। दंतेवाड़ा के अरनपुर थाना अंतर्गत पोटाली गांव में 26 अप्रैल की रात्रि सशस्त्र नक्सलियों द्वारा पूर्व जनपद पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत कुआकोण्डा, जोगाराम मंडावी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस द्वारा हत्या में शामिल एक आरोपी की विगत बुधवार को गिरफ्तारी की गई।

पुलिस के मुताबिक जन मिलिशिया सदस्य सोमाराम उर्फ कालू मंडावी (31 वर्ष) जोगाराम की हत्या में शामिल था। उक्त आरोपी पोटाली गांव के धुरवा पारा का निवासी है। हत्या के आरोपी ने पुलिस को बताया कि नक्सली संगठन द्वारा जोगाराम से संगठन हेतु धन की मांग की गई थी। जिसे जोगाराम द्वारा पूर्ण नहीं किया गया। इसके उपरांत नक्सली संगठन द्वारा मृतक की हत्या का फरमान जारी किया गया।

घटना की रात 10 - 15 नक्सली जोगाराम के घर पहुंचे। वहां उन्होंने धारदार हथियारों से जोगाराम पर प्राण घातक हमले किये। जिससे उसकी मौत हो गई थी। गिरफ्तार आरोपी द्वारा हत्या में शामिल अपराधियों के नाम बताए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस द्वारा बुधवार के दिवस आरोपी को विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news