धमतरी

भोजराज नाग का प्रथम बेलरगांव आगमन पर स्वागत
15-Jun-2024 7:12 PM
भोजराज नाग का प्रथम बेलरगांव आगमन पर स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 15 जून। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद भोजराज नाग का बेलरगांव आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं ने सांसद नाग का बस स्टेंड बेलरगांव में आतिशबाजी कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भोजराज नाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सन् 1962 के बाद तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य नरेन्द्र मोदी को प्राप्त हुआ है। यह हमारे कार्यकर्ताओं के कारण ही संभव हो सका है। कार्यकर्ताओं ने मोदी की गारंटी को जन जन तक पहुंचाने का काम किया नाग ने आगे कहा कि भाजपा नेतृत्व ने हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार एक पुजारी बैगा को लोकसभा का प्रत्याशी बनाया। जनता जनार्दन के आशीर्वाद वं पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत से लोकसभा में सेवा करने का उन्हें अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि केंद्र वं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति को मिलना चाहिए। हर गांव में विकास के लक्ष्य को लेकर मोदी जी संकल्पित हैं नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चल रहे हैं।

आने वाले स्थानीय चुनाव में भी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने की आवश्यकता है। भोजराज नाग ने बताया कि नरेन्द्र मोदी गांव, गरीब, किसान, महिला और नौजवानों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। गरीबों के लिए आवास ,घर घर नल में शुद्ध पानी,हर घर में बिजली, सडक़,पुल पुलिया, आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ उठा रहे हैं।

 इन सब काम को रोकने का काम पूर्व कांग्रेसी सरकार ने किया था।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मोदी की गारंटी को पुरा करने का काम कर रहे हैं। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, विधानसभा संयोजक नागेन्द्र शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप ने भी अपने उद्बोधन में क्षेत्र वं जनता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

अभिनंदन समारोह में मुख्य रूप से हलधर साहू, कमल डागा, मनोहर मानिकपुरी, मोहन पुजारी, शेखर आडील, अमरसिंह पटेल, राकेश चौबे, निखिल साहू, हिदय साहू, हुमिंत लिमजा, उमेंद्र दीवान, मौर्यध्वज सेन, उमेश साहू, लिलेश प्रजापति, सत्यवंती नेताम,सीमा देवांगन, लक्ष्मी ठाकरे, दीपक साहू, महेंद्र साहू, खेमन साहू, भुवनदास मानिकपुरी, कमल सेन, निखिल सेनपाल,कैशांत गुप्ता, अमरचंद साहू, बिजजु साहू,केशर यादव, केशव विश्वकर्मा, गिरधारी देवांगन, गैंदालाल साहू, जीवन पटेल उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news