सरगुजा

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन रानी तालाब में अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम हुए शामिल
15-Jun-2024 9:48 PM
पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह का निधन  रानी तालाब में अंतिम संस्कार, पूर्व सीएम हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 15 जून। शनिवार की सुबह 8 बजे छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की पत्नी इंदिरा सिंह का अंबिकापुर स्थित तपस्या निवास में निधन हो गया। वे पिछले 6 महीने से कैंसर बीमारी से पीडि़त थीं। उन्हें मुंबई से एयर एंबुलेंस से गुरुवार को अंबिकापुर लाया गया था। उनका अंतिम संस्कार दोपहर करीब 3 बजे अंबिकापुर शहर के रानी तालाब में किया गया। इंदिरा सिंह को मुखाग्रि उनके पति टी एस सिंहदेव ने दी।

श्री सिंहदेव की पत्नी इंदिरा सिंह (बेबी राज)ने शनिवार की सुबह 8 बजे अंबिकापुर स्थित तपस्या में अंतिम सांस ली। वे गत कई महीने से गंभीर बीमारी से पीडि़त थीं। दिल्ली व मुंबई के अस्पतालों में इलाज के बाद 13 जून को मुंबई से एयर एंबुलेंस से अंबिकापुर लाया गया था।

निधन के बाद तपस्या में उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद दोपहर 2 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रानी तालाब लाया गया, जहां दोपहर करीब 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्व. इंदिरा सिंह का जन्म 12 अप्रैल 1950 को धरमजयगढ़ राज परिवार में हुआ था।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी हुए शामिल

स्व. इंदिरा सिंह के अंतिम संस्कार में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। निधन की खबर मिलते ही वे अमरकंटक से अंबिकापुर के लिए निकले थे। सुबह ही उन्होंने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट कर शोक जताया था, वहीं अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सरगुजा राजपरिवार के सदस्य व काफी संख्या में नगरवासी शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news