दन्तेवाड़ा
48 लाख के ईनामी थे मृत नक्सली लीडर
16-Jun-2024 9:13 PM
मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए थे, 6 की पहचान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 16 जून। शनिवार को पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान अबूझमाड़ क्षेत्र में आठ नक्सली लीडर मारे गए थे। पुलिस द्वारा रविवार को उनकी पहचान की गई।
मृतकों में छ: नक्सलियों की पहचान रविवार को की गई। इनमें 48 लाख रुपए के तीन नक्सली लीडर प्रमुख रूप से शामिल थे।
नक्सलियों की प्लाटून - 1 अंतर्गत डीवीसीएम सुदरू वर्गेश और ममता प्रमुख है। इनमें से प्रत्येक पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।
इसी कड़ी में तीन अन्य नक्सलियों की पहचान प्लाटून - एक अंतर्गत पीपीएम कोसी, मोती और समीरा के रूप में हुई। उक्त सभी नक्सली लीडरों पर 8 लाख रुपए प्रत्येक पर पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा की दो नक्सलियों की पहचान की जा रही है।