बलौदा बाजार

बलौदाबाजार हिंसा के बाद सावधानियां बढ़ाई, नुकसान का हो रहा आंकलन
17-Jun-2024 3:39 PM
बलौदाबाजार हिंसा के बाद सावधानियां बढ़ाई, नुकसान का हो रहा आंकलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 17 जून। कलेक्टरेट परिसर में हुई हिंसक घटना में अब तक 9 एफआईआर दर्ज की गई है। जबकि आगजनी करने वाले 132 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

 लोकनिर्माण विभाग ने इस आगजनी के दौरान विभाग का 2.25 करोड़ रुपए का नुकसान का आंकलन किया है। इसमें से 1.97 करोड़ रुपए का सिविल नुकसान और 28 लाख रुपए का इलेक्ट्रॉनिक नुकसान हुआ है। हालांकि प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों द्वारा जलाए गए 85 दो पहिया, 20 चार पहिया व दो फायर ब्रिगेड वाहनों जिला पंचायत परिसर के बाहरी हिस्से में की गई तोडफ़ोड़ में हुए नुकसान का आंकलन होना बाकी है। साथ ही पुलिस विभाग के तरफ से लगाए गए सीसीटीवी सर्विलेस के बड़ी संख्या में कैमरे तोड़े गए हैं और नगर पालिका के भी बहुत से नुकसान हुआ है।

मरम्मत कार्य में करने वाली लागत की बात की जाए तो अभी कलेक्ट्रेट परिसर तहसील कार्यालय शहर में सीसीटीवी डिवाइडर में भी नुकसान हुआ है।जिसे अलग-अलग विभाग ठीक करेंगे। इधर चेक पोस्ट में जांच बढ़ा दी गई है। वहीं बाहर से 1000 का बाल भी मुख्यालय में भी तैनात रहेगी। इधर एसपी ऑफिस को व्यवस्थित किया जा रहा है।

नगर में सादे वेश में घूम रहे जवान, हर गतिविधि पर नजर

इस घटना से कई विभागों के काम में बेपटरी हो गए हैं। घटना से एसपी कार्यालय को ज्यादा नुकसान हुआ था। जिला पुलिस की सारी गतिविधियां अजाक थाने से संचालित हो रही है, जहां 6 से 7 जिलों के डीएसपी और एसडीओपी की टीम जांच कर रही है, लगभग 1 हजार बल आसपास के जिलों से आए हैं। इसमें से कई सादी वर्दी में उपद्रव में शामिल संगठनों की गतिविधियों वाले क्षेत्रों में निगाह रख हैं।

पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा 24 घंटे क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है। बलौदाबाजार नगर पहुंचे समस्त प्रवेश मार्ग पर नाकाबंदी पॉइंट लगाकर चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 94791 90629 जारी किया गया है।

जांच के लिए चार दलों का गठन किया जा चुका है

वहीं सियासी दलों ने घटना को राजनीति का अखाड़ा बना दिया है। दोनों प्रमुख दलों ने जांच दल गठित किया है। इस घटना के लिए अब तक जांच के लिए चार दलों का गठन किया जा चुका है। जिसमें कांग्रेस की 7 सदस्य भाजपा की पांच सदस्य न्यायिक आयोग की एक सदस्य और सीट की 21 सदस्य टीम जांच कर रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news