दन्तेवाड़ा

सी मार्ट से समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
17-Jun-2024 9:08 PM
सी मार्ट से समूह की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

दैनिक उपयोग के सामानों की आपूर्ति कर रहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 18 जून। दंतेवाड़ा में स्व - सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सी मार्ट के माध्यम से विभिन्न उपभोक्ता सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भरता हासिल कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि स्वच्छता समूह की महिलाओं द्वारा सी मार्ट संस्था का संचालन किया जा रहा है। इस संस्था द्वारा जिले के आश्रम, आश्रम शालाओं आंगनबाड़ी केंद्रों और सुपोषण केंद्रों को दैनिक उपयोग की सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है।

 इसी क्रम में समूह की महिलाओं द्वारा दूरस्थ क्षेत्रों में सामग्रियों की आपूर्ति की जा रही है। इनमें जंगलपाल प्रताप गिरी, और टेटम आदि ग्राम शामिल हंै। जिला प्रशासन द्वारा भी महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में हर संभव सहायता दी जा रही है।


अन्य पोस्ट