कांकेर

6 साल का बच्चा कर रहा ‘इलाज’ बीमारियों के ठीक होने का लोग दावा कर रहे
18-Jun-2024 10:00 PM
6 साल का बच्चा कर रहा ‘इलाज’ बीमारियों के ठीक होने का लोग दावा कर रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कांकेर, 18 जून। जिले के पखांजूर में 6 साल का बच्चा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। बच्चे के चमत्कारी तेल से दर्दकारक बीमारियों के ठीक होने का लोग दावा कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि बच्चे के दिए तेल से सुबह शाम मालिश करने से लोगों का दर्द दूर हो रहा है। इसी बात को सुनकर लोग दूर-दूर से बच्चे के पास तेल मालिश कराने आ रहे हैं।

बच्चे के करीबी लोगों के अनुसार पखांजूर क्षेत्र के पीव्ही 132 निवासी धरवा मंडल कुछ साल पहले गांव छोडक़र ओडिशा चला गया था।

जब एक साल पहले वो अपने 6 वर्षीय बेटे शिवम मंडल के साथ गांव पहुंचा, तो एक महिला हाथ-पैर में दर्द के चलते परेशान थी, जिसे बच्चे ने सरसों का तेल दिया। बच्चे ने ये तेल सुबह शाम लगाने को कहा। इसके बाद महिला के  ठीक होने की बात बताई जा रही है।  महिला को तेल से फायदा होने के बाद ये बात दूर- दूर तक  फैली। जिससे लोग बच्चे के पास तेल लेने के लिए जुटने लगे।

अब इस बच्चे के पास तेल लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news