कांकेर

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का स्वागत
18-Jun-2024 10:00 PM
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

चारामा, 18 जून। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का बस्तर के प्रवेश द्वार चारामा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे कांकेर में किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद चारामा में प्रथम आगमन हुआ। भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थकों द्वारा चारामा के रेस्ट हाउस में बस्तर के पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़ों, तिलक वंदन और आतिशबाजी कर स्वागत किया गया।

स्वागत उपरांत मंत्री तोखन साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ चारामा विश्रामगृह में पौधरोपण किया और सभी कार्यकर्ताओं से मिल कर हालचाल जाना।

मंत्री तोखन साहू आज कृषि विज्ञान केन्द्र में किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 17वीं किश्त राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट