रायपुर

निगम का बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ कल से
19-Jun-2024 7:36 PM
निगम का बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ कल से

रायपुर, 19 जून। निगम  आयुक्त अबिनाष मिश्रा मानसून के दौरान अतिवृष्टि एवं बाढ़ होने पर जल निकासी व बचाव कार्य की व्यवस्था करने बाढ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया  है । प्रकोष्ठ का मुख्यालय टिकरापारा पुलिस थाना के पास स्थित मोटर कर्मशाला कार्यालय बनाया गया है। दूरभाष नंबर 0771- 2272101, 2274101 में नागरिक बाढ संबंधी सूचनाएं दे सकते है। इसमें कार्यपालन अभियंता  प्रदीप यादव प्रभारी अधिकारी (मोबाईल नंबर 9301953219 )होंगे।  बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ कल 20 जून से कार्य करने लगेगा। ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त ने आदेष जारी कर प्रकोष्ठ मे 8-8 घंटे की 3 शिफ्ट में अधिकारियों, अभियंताओं, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सम्पूर्ण कार्य के लिए अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय मो.नं. 9424264100 को प्रभारी अधिकारी एवं लिंक अधिकारी निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही (मो. नं. 9691285715) होंगी।  अतिवृष्टि / आपात की स्थिति में पूर्ण नियंत्रण की जवाबदेही संबंधित जोन के जोन कमिष्नर की रहेगी। सभी जोन कमिष्नर प्रकोष्ठ जोन प्रभारी के तौर पर बाढ़ नियंत्रण कार्य करेंगे । अतिवृष्टि के दौरान प्रत्येक वर्षा काल एवं जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डो का भ्रमण करे।


अन्य पोस्ट