गरियाबंद

जिले के दूरस्थ अंचलों के गांवों में कराए जाएंगे विभिन्न निर्माण
20-Jun-2024 5:34 PM
जिले के दूरस्थ अंचलों के गांवों में कराए जाएंगे विभिन्न निर्माण

गरियाबंद, 20 जून। मैनपुर विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामीणों की मांग पर जिला प्रशासन की विशेष पहल से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न निर्माण कार्य शीघ्र कराये जायेंगे। इसके लिए प्रशासकीय स्वीकृति भी मंजूर कर दी गई है। 

बम्हनीझोला से कोदोमाली तक 21 किमी तक पक्की सडक़ तक निर्माण कराया जायेगा। जिसकी लागत लगभग 51 करोड़ 80 लाख रूपये है। जिसमें बम्हनीझोला, नागेश, करलाझर, साहेबिनकछार, कोदोमाली के ग्रामीणों को आवाजाही के लिए आसानी होगी। इसके अलावा 5 बड़े पुल का निर्माण कराया जायेगा। जिसमें अडग़ड़ी नाला, जरहीडीह नाला, शोभा नाला, एवं बाघ नाला में 2 पुल का निर्माण कराया जायेगा। इसके अलावा बच्चों के बौद्धिक एवं मानसिक विकास के लिए लगभग 35 लाख से अधिक की लागत से तीन आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत किये गये हैं। जिनमें मैनपुर विकासखण्ड के ग्राम भूतबेड़ा, खासरानी और कोकड़ी शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news