राजनांदगांव

प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात
21-Jun-2024 3:26 PM
प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

राजनांदगांव, 21 जून। पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं विकाखंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर समस्या के निराकरण की मांग की।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि रामाधार साहू प्रधान पाठक पूर्व मा. शाला मोखला 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त हुए हैं।

 इनको संयुक्त संचालक दुर्ग के आदेश 15 सितंबर 2023 के अनुसार समयमान वेतनमान पेंशन में जोडक़र दिया जा रहा है।  जबकि इनकी पात्रता 19 दिसंबर 2018 से देय है, निर्धारित होना चाहिए। 9 दिसंबर 2018 से 30 जून 2023 तक समयमान वेतनमान की एरियर्स राशि भुगतान की कार्रवाई अपेक्षित है।

इस संबंध में पेंशनर्स एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी जायसवाल से मिलने पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने एरियर्स बिल बनाने का आदेश संबंधित लिपिक को दिया। इस पर समस्त पेंशनर्स ने दोनों अधिकारियों को धन्यवाद देते आभार व्यक्त किया है।

प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष  डीएन साहू, सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. केएल टांडेकर,  प्रांतीय महामंत्री केपी सिंह, उपाध्यक्ष आरके दुबे, नगर अध्यक्ष बीटी वाल्दे, जिला महासचिव जीआर देवांगन, कोषाध्यक्ष गैंदराम देवांगन शामिल थे। उक्त जानकारी  बीटी वाल्दे ने दी।


अन्य पोस्ट