दुर्ग

क्षतिग्रस्त होर्डिंग हटाए गए
21-Jun-2024 4:18 PM
क्षतिग्रस्त होर्डिंग हटाए गए

भिलाईनगर, 21 जून। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत पुराने अवैध होर्डिंग निकालने की कार्रवाई की जा रही है। मानसून के आगमन को देखते हुए सभी पुराने होर्डिंग का बारिकी से निरीक्षण किया जा रहा है।  इसी तारतम्य में निगर निगम भिलाई के सभी जोन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। सभी अपने अपने क्षेत्र में निरीक्षण कर रहे है। सनद रहे की तेज हवाओ के चलते कमजोर होर्डिंग या नियम के विपरित लगे होर्डिंग उडक़र सडक़ो पर गिर जाते है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। 

निगम आयुक्त ने आम नागरिकों से अपील की है कि कहीं भी सडक़ों पर लगे पुराने होर्डिंग दिखाई दे तो तत्काल निगम के जोन कार्यालय में सूचित करे। जिसे तत्काल हटाने की कार्रवाई की जाएगी।      

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news