सरगुजा

सीएचओ बेमुद्दत हड़ताल पर, व्यवस्था प्रभावित
21-Jun-2024 8:24 PM
सीएचओ बेमुद्दत हड़ताल पर, व्यवस्था प्रभावित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 21
जून। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से जिले के 129 उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य संबंधित कई काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं कर्मचारियों की मांग पूरी नहीं होने तक कर्मचारी अपने आंदोलन को जारी रखने की बात कह रहे हैं।

सरगुजा जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर देव होटल के पास धरना स्थल पर अनिश्चितकारी हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों की मांग में लंबित कार्याधारित मानदेय एवं शासन द्वारा निर्देशानुसार प्रतिमाह 15 तारीख से पहले भुगतान और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को स्थानांतरण एवं मुख्यालय से 8 किलोमीटर के दायरे में रहने के लाभ के साथ कांकेर जिला संयोजक पवन वर्मा की बहाली की मांग शामिल हंै। स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से स्वस्थ्य संबंधित कई काम प्रभावित हो रहे हैं, जिसके लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खेद व्यक्त किया है। इसके साथ ही कर्मचारियों ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ कई बार अमानवीय व्यवहार भी किया जाता है, जिस पर रोक लगाने की मांग भी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने की है। 

धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नारा लगाते हुए कहा कि सीएचओ झेल रहे गरीबों की बीमारी, बिना वेतन कैसे जाएं घर। इस दौरान जिला संयोजक सीएचओ प्रकोष्ठ करिश्मा केरकेट्टा, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ उप संयोजक अतुल शुक्ला सहित भारी संख्या में जिले के स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news