दन्तेवाड़ा

नए कानून से समयबद्ध न्याय - विधायक
01-Jul-2024 9:47 PM
नए कानून से समयबद्ध न्याय - विधायक

दंतेवाड़ा 1 जुलाई। देश में आज से तीन नवीन कानून का क्रियान्वयन आरंभ हो गया है। इसी कड़ी में जिले के सभी थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सिटी कोतवाली दंतेवाड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तीन नए कानूनों भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि तीन नए कानून से पीडि़तों को समयबद्ध न्याय मिल सकेगा। इसके फलस्वरुप न्याय प्रक्रिया में नए अध्याय का आरंभ होगा।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने भी संक्षिप्त जानकारी दी उन्होंने भ्रम से बचने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि नए कानून से सुधार की प्रक्रिया शुरू होगी।

उप पुलिस अधीक्षक नसर सिद्दीकी ने नवीन कानून की विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने सभी भ्रांतियां का निवारण किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पायल गुप्ता, उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह और रामू राम नेताम प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news