दन्तेवाड़ा

8 लाख के ईनामी नक्सली लीडर का समर्पण
06-Jul-2024 9:58 PM
8 लाख के ईनामी नक्सली लीडर का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 6 जुलाई। दंतेवाड़ा में पुलिस को बड़े नक्सली लीडरों के आत्मसमर्पण में भी कामयाबी मिल रही है। आठ लाख के ईनामी नक्सली लीडर ने समर्पण किया।

नक्सली की कंपनी - 6 के प्लाटून पार्टी कमेटी मेंबर, चैतू डोडी ने पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उप महा निरीक्षक सीआरपीएफ विकास कठेरिया, पुलिस अधीक्षक गौरव राय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के समक्ष शनिवार को आत्मसमर्पण पर किया।

बड़े हमलों में था शामिल

गौरतलब है कि चैतू वर्ष 2021 से पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय था। बड़े नक्सली हमले में भी चैतू की महत्वपूर्ण भूमिका थी। इनमें इरपानार और कडिय़ामेटा प्रमुख रूप से शामिल थे। इनमें पुलिस को बड़ी क्षति उठानी पड़ी थी। नक्सली संगठन में चैतू बड़े पदों पर कार्य कर चुका है। पामेड़ एरिया कमेटी में पार्टी सदस्य और दंडकारण्य सब जोनल कमेटी में कम्युनिकेशन टीम लीडर के तौर पर उसकी सक्रियता उल्लेखनीय है। राज्य शासन द्वारा उक्त कैडर के नक्सली पर 8 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा द्वारा आत्मसमर्पण उपरांत उक्त नक्सली लीडर को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपये प्रदान किए गए। वही मुख्य धारा में हेतु व्यवस्था धारा में जुडऩे हेतु पुनर्वास के तहत व्यवस्था की जाएगी। घर वापस आईये अभियान अंतर्गत 845 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। इनमें 187 बड़े कैडर के नक्सली शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news