धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 जुलाई। राजधानी में कौशल महोत्सव के मंच पर कथक नृत्य का शानदार प्रदर्शन करते हुए कुरुद की सिया शर्मा ने अतिथियों एवं आयोजकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। स्व.पत्रकार कमलेश शर्मा की बेटी सिया को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रायपुर सिविल लाइन स्थित वृन्दावन हॉल में आठ जुलाई को श्री गौंड ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्षता मनीष शर्मा डीआईजी छ ग शासन, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम शर्मा संयुक्त कलेक्टर आरंग आसीन थे। इनके अलावा समाज के गणमान्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में केन्द्रीय विद्यालय की छात्रा सिया-कमलेश-सुमन शर्मा ने कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। जिस पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि पढ़ाई एवं नृत्य में बचपन से ही मेधावी सिया नेपाल, वारानसी, उज्जैन, पुरी के बड़े मंचों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नगर का नाम रौशन कर चुकी हंै। अतिथियों एवं समाजिक पदाधिकारियों ने अच्छी शिक्षा दिक्षा और संस्कार देने वाली माँ शिक्षिका सुमन कमलेश शर्मा की भी सराहना की। साथ ही सिया के प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्याम शर्मा, प्रहलाद मिश्रा, महेश शर्मा, गिरीश जोशी, मनीष शर्मा, अभिषेक श्रीधर सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विभागों के बीच कला और संस्कृति में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु कुरुद से सिया शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सदस्यों ने उसके कार्यों को काफी सराहा और उसके उज्जवल भविष्य हेतु प्रोत्साहित किया।
समाज के विभिन्न क्षेत्र जैसे शिक्षा कला खेलकूद आदि में अपना जौहर दिखा रहे नव युवाओं का बी सम्मान किया गया।