दन्तेवाड़ा

नए कानून जन हितैषी - एसपी
12-Jul-2024 10:29 PM
नए कानून जन हितैषी - एसपी

दंतेवाड़ा 12 जुलाई। केंद्र सरकार द्वारा समूचे भारतवर्ष में विगत 1 जुलाई से तीन नवीन कानून को लागू किया गया है। जिससे पुराने कानून की कमियों को दूर किया जा सके। इस संबंध में पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया के लिए गुरुवार को बैठक आयोजित की गई।

 इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय द्वारा तीन नवीन कानून की विस्तार से जानकारी दी गई। इनमें ई - एफ़आईआर, जीरो में एफआईआर, साक्षी की सुरक्षा और वीडियोग्राफी आदि प्रावधान शामिल है। इनमें साक्षी की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण प्रावधान है। पूर्व के कानून में इस प्रावधान का अभाव था। वर्तमान में लागू तीन नवीन कानून से जनता को न्याय प्राप्ति में आसानी होगी।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कुमार विश्व रंजन ने भी जानकारी दी। उन्होंने नवीन कानून से सुरक्षित न्याय मिलने की बात कही। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन प्रमुख रूप से मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news