गरियाबंद

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में पौधारोपण
14-Jul-2024 2:04 PM
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 जुलाई।
शुक्रवार को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड नवापारा-राजिम संभाग के संभागीय, उपसंभाग एवं वितरण केंद्र के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत फलदार पौधे रोपे गए। यह वृक्षारोपण कार्यालय परिसर में किया गया, जिसमें बरगद, पीपल, नीम, अमरूद, सीताफल, बेल, जामुन, अशोक जैसे छायादार और फलदार पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण के साथ इनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

इस कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री एसके गुप्ता, सहायक यंत्री एमएल सिन्हा, सहायक यंत्री एमके शुक्ला, एसके साहू, ममता ध्रुव, कनिष्ठ यंत्री महादेव देवांगन, जानसन बंजारे, ओमेश चंद्राकर, ढालेंद्र ठाकुर, धीरेंद्र राणा, आदित्य वर्मा, छितिज साव सहित संभाग के कर्मचारी लोमेंद्र तिवारी, विजेंद्र वर्मा, संतोष जोशी, मेघनाथ साहू, गजेंद्र साहू, अविनाश साहू, धनेंद्र देवांगन, महेश्वर साहू, अशोक साहू, जीतेश सोनी, तुलसी दिवाकर, योगेंद्र सिन्हा, सेवक ठाकुर, जयप्रकाश साहू, लीकेश निर्मलकर, रतनू निषाद, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, ओंकार साहू, ऋषि साहू, वेदप्रकाश साहू, हिदेश्वर साहू, अंकिता साहू, रूखमणी साहू, रानी सिंह आदि शामिल हुए। 

कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी इस अभियान में अधिक से आधिक लोगों को जुडऩे की अपील की है। इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। लोग जागरूक होकर वृक्षारोपण का अभियान चला रहे है। लोगों के साथ-साथ अधिकारी कर्मचारी भी बड़ी संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे है।


अन्य पोस्ट