बलौदा बाजार

सांसद- मंत्रियों ने किया मतदाताओं का अभिनंदन-सम्मान
15-Jul-2024 1:46 PM
सांसद- मंत्रियों ने किया मतदाताओं का अभिनंदन-सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन गोदड़ी धाम में किया। इसमें विधानसभा के तहत आने वाले चारों मंडलों के मतदाताओं का पार्टी गमछा पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और परिश्रम से ही देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनकर देश के हर एक वर्ग के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नारियों का सम्मान बढ़ाते हुए राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वल गैस के साथ महतारी वंदन के तहत एक हजार महिलाओं के खाते में देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। 

उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा कि भाटापारा विधानसभा में जितने भी विकास कार्य हुए है सभी भाजपा सरकार द्वारा ही हुए है, अभी केवल 07 माह की अवधि में ही हमारी विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा करोड़ों के कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है जिसमें 2017 -18 में स्वकृति मोपका महाविद्यालय  हुई स्वीकृति के लिए पूरे पांच वर्षों में कांग्रेस द्वारा भवन स्वीकृत नहीं किया गया था, जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है लगभग 04 करोड़ 78 लाख की लागत से भवन निर्माण का कार्य किया जाएगा।

इसी तरह सिंमगा में लगभग 7 करोड़ एवं भाटापारा में लगभग 9  करोड़ की राशि से न्यायालय भवन की स्वीकृति मिल गई है। 13 करोड़ की लागत से क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल निर्माण कार्य प्रारंभ है। भारतीय जनता पार्टी ने ही भाटापारा में हर विकास कार्य करवाएं हैं।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से कहा कि आप सभी के परिश्रम और मतदाताओं के आशीर्वाद से देश, प्रदेश में खुशहाली आई है। गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने विभिन्न योजना संचालित की गई है। जिससे प्रदेश खुशहाली की ओर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम को अशोक बजाज एवं लक्ष्मी वर्मा ने भी संबोधित किया अशोक बजाज ने मतदाताओं का आभार मानते हुए कार्यकर्ता के परिश्रम से प्रदेश में विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलने की बात कही। इसके साथ ही आने वाले नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलवाने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

लक्ष्मी वर्मा ने भी जनता-जनार्दन को धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त कर कहा कि, ये राष्ट्र के निर्माण और भविष्य का चुनाव था जिसमे आप सभी की अथक परिश्रम से ही तीसरी बार केंद्र में सरकार बनी है।

कार्यक्रम के उपरांत एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सभी सामाज द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

  कार्यक्रम में राकेश तिवारी, अनिल पांडेय, सुनील यदु, आशिस जायसवाल, आनंद अग्रवाल, महाबल बघेल, चारो मंडलो के मंडल अध्यक्ष- महामंत्री,मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष- महामंत्री, सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, मतदाता, युवा, महिला, प्रबुद्ध जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 


अन्य पोस्ट