बलौदा बाजार

कांग्रेस की ‘रोका-छेका योजना’ को राज्य सरकार ने किया बंद
18-Jul-2024 2:52 PM
कांग्रेस की ‘रोका-छेका योजना’  को राज्य सरकार ने किया बंद

मवेशियों के लिए ‘गोवंश अभ्यारण्य योजना’ लाने की चल रही तैयारी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बलौदाबाजार,18 जुलाई।
सरकार जब बदलती है तो उनके साथ ही साथ कई योजनाएं भी बदल जाती है, नेता भी बदल जाते हैं और साथ ही साथ पूर्व सरकार की कई फ्लैगशिप योजनाओं को भी बंद कर दिया जाता है। ऐसी ही पूर्व सरकार की एक योजना रोका छेका अभियान को भी वर्तमान सरकार के द्वारा बंद कर दिया गया है।

ज्ञात हो कि रोका छेका अभियान के तहत गांव-गांव में गोठन बनाकर आवारा मवेशियों को रखा जाता था, जिससे किसानों को भी फसलों की चराई से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल गया था। लेकिन सरकार बदलते ही सरकार ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। रोका छेका अभियान बंद होने से मवेशी सडक़ पर बैठे हंै। 

इन मवेशियों को लेकर प्रदेश में राजनीति भी शुरू हो गई है। एक तरफ कांग्रेस रोका छेका अभियान बंद किए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा सरकार गांव अभ्यारण योजना लाने की तैयारी कर रही है। जिसमे मवेशियों को अभ्यारण्य बनाकर रखा जाएगा। 

बीच सडक़ पर तो कभी खेत में पहुंच रहे मवेशी 
वर्तमान में किसान खरीफ फसल की तैयारी में जुटे हंै, वहीं आवारा मवेशी खेत में पहुंच रहे हंै। आए दिन उनका पशु मालिकों से विवाद होता है, और कभी-कभी तो यह विवाद इतना बढ़ जाता है कि बात थाने तक पहुंच जाती है। तो वहीं दूसरी ओर सडक़ पर बैठे आवारा मवेशी के कारण दुर्घटनाओं में वृद्धि होती जा रही है, इसमें गौवंश की तो मौत हो ही रही है, साथ ही साथ दुर्घटनाओं से वाहन चालक भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं, या फिर असमय ही लोग काल के गाल में समा रहे हैं। 
किसानों की मांग है कि बंद पड़े को गौठनों को फिर से चालू किया जाए ,और आवारा मवेशियों को गठानों में रखा जाए।
 


अन्य पोस्ट