राजनांदगांव

21 को गुरू पूर्णिमा महोत्सव
18-Jul-2024 3:06 PM
21 को गुरू पूर्णिमा महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 जुलाई। हरिद्वार के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य सरस्वती का संस्कारधानी नगरी में आगमन कल 19 जुलाई को होने जा रहा है। वे यहां गुरुदेव भक्त मंडल द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। यहां श्री अग्रसेन भवन में शिष्यों द्वारा पूज्य गुरुदेव भगवान का पूजन किया जाएगा।

गुरुदेव भक्त मंडल के अशोक लोहिया  के अनुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव 21 जुलाई को श्री अग्रसेन भवन राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। सुबह 9 बजे पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा गुरु की महत्ता विषय पर प्रवचन होगा, 10 बजे पूज्य स्वामी द्वारा आदिगुरु शंकराचार्य एवं  सदगुरुदेव का पूजन किया जाएगा। 10.30 बजे से शिष्यों द्वारा पूज्य गुरुदेव भगवान का पूजन विधि-विधान से किया जाएगा। दोपहर 12 बजे आरती होगी।

महोत्सव को भव्यता प्रदान करने एवं व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु गुरुदेव भक्त मंडल के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के सदस्य डॉ. कल्याण साहू के निवास में संपन्न हुई। बैठक में पूज्य गुरुदेव भगवान के आगमन, आवास व्यवस्था, मंच साज सज्जा, गुरु पूजन, गुरु प्रसादी की व्यवस्था की जानकारी दी गई। बाहर से आने वाले गुरु भाई एवं बहनों के आवास इत्यादि की समुचित व्यवस्था श्री सत्यनारायण धर्मशाला में की गई है।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पूज्य गुरुदेव भगवान की आवास व्यवस्था डॉ. कल्याण साहू के निवास  केशर नगर में रहेगी। बैठक में गौरीशंकर शर्मा,  गजानन शर्मा, अशोक लोहिया, डॉ. कल्याण साहू,  लक्ष्मण लोहिया, बाबूलाल अग्रवाल, हितेंद्र शर्मा हित्तू, पवन लोहिया, संगीता चंद्रकांत जोशी एवं भारती कल्याण साहू उपस्थित हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news