राजनांदगांव
![एसपी कार्यालय में विस अध्यक्ष रमन ने किया वृक्षारोपण एसपी कार्यालय में विस अध्यक्ष रमन ने किया वृक्षारोपण](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/1721296086jn__6.jpg)
थाना, चौकी एवं बेस कैम्प में चला वृक्षारोपण अभियान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जुलाई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। वहीं जिले के थाना, चौकी व कैम्प में वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया। राजनांदगांव पुलिस द्वारा 3 हजार से अधिक पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी समेत अन्य लोग शामिल हुए।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केन्द्र, सभी थाना, चौकी एवं बैस कैम्प में अभियान चलाकर वृक्षारोण करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी तारतम्य में राजनांदगांव पुलिस द्वारा जिलेभर में अभियान चलाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, जिला पंचायत सीईओ सुरूचि सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव पुष्पेन्द्र नायक, रक्षित निरीक्षक अरविंद कुमार साहू, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसी प्रकार जिले से समस्त थाना, चौकी व कैंप में भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगभग 3000 पौधे लगाकर वृक्षारोपण किया गया।