राजनांदगांव

मंडी बोर्ड ने निर्माण कार्यों की दी स्वीकृति
18-Jul-2024 3:19 PM
मंडी बोर्ड ने निर्माण कार्यों की दी स्वीकृति

व्यापारी व कृषकों ने अभिषेक व रमन का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 जुलाई।
विधानसभा अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा से मंडी बोर्ड ने निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। इस पर व्यापारी एवं कृषकों ने विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पूर्व सांसद अभिषेक सिंह का आभार व्यक्त किया। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की बड़ी कृषि उपज मंडियों में शुमार रखने वाली राजनांदगांव की कृषि उपज मंडी अपने निर्माण के बाद लगातार उपेक्षा का दंभ झेल रही थी। वर्तमान में निर्माण कार्यों के प्रस्ताव पर डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा होते ही प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड द्वारा मंडी निधि से 4 करोड़ 41 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान गई की गई। जिससे मंडी समिति के व्यापारी एवं कृषको में हर्ष व्याप्त है। सभी ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय पहुंचकर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंडी समिति के अध्यक्ष शेख मोहम्मद, उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, सचिव अजय जायसवाल, अक्कू भाई, बंटू भाई, राहुल जायसवाल, मुरली फगवानी, संजय तेजवानी, चंदन जायसवाल एवं शमी सहित अन्य कृषक समेत जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा एवं रोहित चंद्राकर उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news