रायपुर

खम्हारडीह में डेयरी पर कार्यवाही, 28 गायों को बाहर शिफ्ट किया
19-Jul-2024 4:48 PM
खम्हारडीह में डेयरी पर कार्यवाही, 28 गायों को बाहर शिफ्ट किया

                                                         
रायपुर, 19 जुलाई। निगम ने जोन 9 क्षेत्र के वार्डन31 के खम्हारडीह आवासीय क्षेत्र में अभियान चलाकर भावना पटेल की डेयरी पर कार्यवाही की। काऊकैचर टीम ने आवासीय क्षेत्र में संचालित की जा रही  इस डेयरी की 28 गायों को  निगम की सीमा के बाहर शिफ्ट किया। और जोन के स्तर पर नागरिकों की आवासीय क्षेत्र में डेयरी के प्रदूषण और गंदगी की जनशिकायतों का  निदान किया।


अन्य पोस्ट