गरियाबंद
![बेटियों की शिक्षा से ही राष्ट्र की समृद्धि होगी-विधायक बेटियों की शिक्षा से ही राष्ट्र की समृद्धि होगी-विधायक](https://dailychhattisgarh.com/uploads/chhattisgarh_article/17214654621.jpg)
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 20 जुलाई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम में शुक्रवार को सायकल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देवकी साहू, छाया राही, ईश्वर साहू, रामजीवन साहू, खुशी साहू, मधु नथनी, सोमनाथ पटेल व वरिष्ठ पत्रकार श्यामकिशोर शर्मा सहित संस्था के प्राचार्य शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण नि:शुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के अनेतर्गत विद्यालय के कक्षा 9वीं के सभी पात्र छात्राओं को सायकल वितरण किया गया व सभी छात्राओं को समय पर उपस्थित होकर खूब मन लगाकर अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया।
इसी तारतम्य में विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारी सरकार का छात्राओं के लिए यह महत्वपूर्ण योजना है। बिना भेदभाव के ही इस योजना का लाभ सभी पात्र छात्राओं को मिल रहा है। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही हैं। बेटियां पढेंग़ी तभी यह राष्ट्र समृद्धि की ओर अग्रसर होगा।